लखनऊ. विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज ने सड़क सुरक्षा पर एक वेबिनार का आयोजन किया। इसमें प्रबन्धक शिव
शिवाशीश और प्राचार्या प्रो धर्म कौर ने विद्यार्थियों के लिए जागरूकता संदेश प्रेषित किया. कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की एनएसएस इकाई एवं अमृत महोत्सव समन्वयक डॉ. ममता भटनागर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और कार्यालय कर्मचारियों के बीच सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम को डॉ. ममता भटनागर ने संबोधित किया। उन्होंने बढ़ते सड़क हादसों और इससे होने वाली मौतों पर दुख जताया। उन्होंने दिन-प्रतिदिन बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और जनता के बीच सड़क सुरक्षा शिक्षा की आवश्यकता के बारे में बात की। उन्होंने सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया।

मो. शहादत हुसैन सहायक प्रोफेसर सामाज कार्य विभाग ने बताया भारत में हर साल लगभग 450,000 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें से 150,000 लोग मर जाते हैं। सड़क हादसों में भारत में सबसे ज्यादा मौतें होती हैं। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और हर चार मिनट में एक मौत होती है। सड़क हादसों के कारणों जैसे शराब पीकर गाड़ी चलाना, लापरवाही से गाड़ी चलाना, ओवरस्पीडिंग के साथ वाहन चलाना,बिना सीट बेल्ट पहने वाहन चलाना, बिना हेलमेट पहने बाइक चलाना, यातायात नियमों की अनदेखी आदि पर बात की। इसके अलावा उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। उन्होंने सभी छात्रों से सड़क सुरक्षा के बारे में अपने समुदाय के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए कहा।

डॉ अमित वर्धन डॉ आलोक भारद्वाज, डॉ ध्रुव कुमार त्रिपाठी डॉ उषा देवी,डॉ जितेन्द्र पाल सहित शिक्षक,छात्र,कार्यालय के कर्मचारी वेबिनार में शामिल हुए। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here