गोरखपुर से पवन मिश्रा की रिपोर्ट

गोरखपुर। लॉकडाउन की वजह से दूसरे राज्यों में फंसे 31500 लोगों ने वापस गोरखपुर आने के लिए अप्लाई किया है है। इन लोगों ने जिला प्रशासन के पोर्टल wecaregorakhpur.in पर घर वापसी के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया है।

जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक महाराष्ट्र में लोग फंसे हैं। जबकि इसके बाद दिल्ली व गुजरात का नंबर आता है। बाहर फंसे लोगों वापस बुलाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा बड़ी संख्या में बाहर फंसे लोग भोजन आदि नहीं मिलने की समस्या भी बता रहे हैं जिसका निस्तारण भी जिला प्रशासन संबंधित जनपदों के कंट्रोल रूम में बात करा रहा है।

677 आंध्र प्रदेेश
180 बिहार
117 छत्तीसगढ़
3772 दिल्ली
3707 गुजरात
1986 हरियाणा
66 झारखंड
3098 कनार्टक
316 मध्य प्रदेश
8348 महाराष्ट्र
1978 पंजाब
416 राजस्थान
1419 तमिलनाडु
113 गोवा
131 चंडीगढ़
05 अंडमान-निकोबार
33 दमन-दीव
32 दादर व नागर हवेली
238 हिमाचल प्रदेश
117 जम्मू-कश्मीर
352 केरला
01 लद्दाख
01 लक्षद्वीप
04 मेघालय
05 मिजोरम
10 नगालैंड
16 पांडुचेरी
02 सिक्किम
1649 तेलांगना
02 अरुणांचल प्रदेश
08 त्रिपुरा
290 पश्चिम बंगाल
कुल – 29089

जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाण्डियन ने बताया कि दूसरे राज्यों में फंसे गोरखपुर के सभी लोगों को बुलाया जा रहा है। इसके लिए वहाँ भी उनके खाने पीने और रहने की समस्या में उनकी मदद भी कराई जा रही है।

अब तक 31532 लोगों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। जिले के सभी गांवों से बाहर जाकर फंसे लोगों की जानकारी जुटाई गई है। इस तरह बाहर अभी भी 40 हजार से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। इनके गोरखपुर आने की व्यवस्था कराई जा रही है। जो भी अन्य लोग बाहर हैं और जनपद में आना चाहते हैं तो वह अपने आसपास के केंद्र पर पंजीकरण करा लें। कोई भी पैदल न आए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here