लखनऊ। लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया के निर्देश पर आज विद्यांत कॉलेज में व्यापक सेनेटाइजेशन किया गया। पिछले दिनों विद्यांत इंटर कोलेज के एक शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसी के दृष्टिगत मेयर से सेनेटाइजेशन का आग्रह किया गया था। विद्यांत डिग्री,इंटर व प्रायमरी के अलग अलग भवन एक ही परिसर में है। इन सभी में सेनेटाइजेशन किया गया। प्रबन्धक शिवशीष घोष और प्राचार्या प्रो धर्म कौर ने इसके लिए मेयर संयुक्ता भाटिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here