चमगादड़ों से बचाओ

 

 

सत्यम ठाकुर, व्यूरो चीफ, गुजरात

कोरोना वायरय का जन्म इस दुनिया में क्या हुआ कि अचानक चमगादड़ सुर्खियों में आ गये। चीन के बुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस पूरी दुनिया मे तबाही मचा रहा है और इस वायरस की जननी चमगादड़ो को माना जा रहा है ऐसे में चमगादड़ो से इंसान का डरना स्वाभाविक है। अब तो आलम ये हैं कि आये दिन चमगादड़ को लेकर कई खबरें सामने आती रहती हैं। इन दिनों खबर गुजरात से आ रही हैं। जहां एक बुजुर्ग महिला हाथ जोड़कर चमगादड़ों से बचाने की गुहार लगा रही हैं।

आपको उपर फोटो में दिख रही ये हैं गुजरात के साबरकांठा जिले की दिव्यांग बुजुर्ग महिला कला बेन। इनकी जिंदगी यू तो बेबसी और लाचारी में गुजर रही थी लेकिन कोरोना के आते ही इनकी जिन्दगी में और भी कठीनाईयां बढ़ गई। इनकी जिन्दगी की रही सही कसर इन चमगादड़ो ने पूरी कर दी है।

साबरकांठा जिले के प्रांतिज गांव की यह कला बेन नामक बुजुर्ग महिला बेसहारा है। कला बेन को अब आखों से भी कम ही दिखाई देता हैं। इनवके आगे पीछे कोई नही हैं। सहारे के नाम पर इनके पड़ोसी ही इनके काम आते थे. लेकिन इनके घर मे पिछले दो तीन वर्षों से चमगादड़ो ने डेरा डाल रखा है। करीब एक हजार से ज्यादा चमगादडों ने इनके घर में अपना कब्जा जमा लिया हैं। अब  तो इस बुजुर्ग महिला को आस पास के लोग भी सहारा देने से कतरा रहे हैं।

पहले से ही चमगादड़ो से परेशानी तो थी ही लेकिन अब तो इन चमागादड़ों से गुजर बसर में भी दिकक्त होने लगी हैं। अब इन चमगादड़ो के डर से अब इनकी मदद से करने से पड़ोसी भी डर रहे है इनकी जिंदगी और दुखद हो गई है पड़ोसी अब कतरा रहे है सबको चमगादड़ो में कोरोना नजर आ रहा है यही वजह है इनकी मदद को कोई नहीं आ रहा है बुजुर्ग महिला परेशान हो चुकी है अब प्रशासन से गुहार लगा रही है कि कोई इन्हें चमगादड़ों से बचाये….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here