डॉ दिलीप अग्निहोत्री

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल के लिये नन्दीग्राम सर्वाधिक प्रतिष्ठा की सीट है। कारण यह कि यहां से पार्टी सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उम्मीदवार है। उनके पूर्व सहयोगी ने ही मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। शुभेन्दु अधिकारी भाजपा की ओर से किस्मत आजमा रहे है। पहले यह माना जा रहा था कि ममता बनर्जी यहां आसानी से जीत दर्ज कर लेंगी। लेकिन भाजपा ने मुकाबले को कठिन बना दिया है। शायद इसी लिए ममता बनर्जी को यहां तीन दिन प्रचार करना पड़ा। उन्होंने विल्हचेयर पर बैठ कर रोड शो किया। भाजपा ने इसका जबाब रोड शो से दिया। नंदीग्राम में प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने भाजपा उम्मीदवार शुभेन्दु के समर्थन में रोड शो किया। इस रोड शो में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह अभूतपूर्व था। भाजपा के रोड शो में बैनर पोस्टरों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने बंगाल में इस बार परिवर्तन होने दावा किया।

नंदीग्राम में शुभेंदु के समर्थन में मिथुन चक्रवर्ती ने भी रोड शो किया है,जिसमें लोगों का जनसैलाब उमड़ा। रोड शो में लोगों का उत्साह अपने में बहुत कुछ कहने वाला है। ममता बनर्जी के पूर्व सहयोगी ही उनकी परेशानी बढा रहे है। अमित शाह ने अवैध घुसपैठ व सीएए का मुद्दा उठाया। कहा कि भाजपा यहां अवैध घुसपैठ रोकेगी। जिससे यहां के निवासियों के हित सुरक्षित रहें। इसी प्रकार भाजपा यहां के किसनों को सम्मान निधि से लाभान्वित करेगी। उनको विगत वर्षों की भी निधि भी किसानों को दी जाएगी। ममता बनर्जी ने राजनीतिक कारणों से किसानों को उनके अधिकार से वंचित रखा है। यहां से कौन विजयी होगा,यह तो परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन इसमें सन्देह नहीं कि सत्ता पक्ष को लोगों की नाराजगी भी झेलनी पड़ रही है। वामपंथी सरकार से लेकर आज तक नन्दी ग्राम उपेक्षित रहा है। ममता बनर्जी इस बात को समझती है। शायद इस लिए उन्होंने यहां ईवीएम की खराबी का मुद्दा भी उठाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here