डॉ दिलीप अग्निहोत्री

इस समय कोरोना संकट का मुकाबला ही मुख्य लक्ष्य है। उत्तर प्रदेश सरकार इस मोर्चे पर प्रभावी कदम उठा रही है। इसके साथ ही सरकार अन्य संचारी रोगों पर नियंत्रण की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दिशा में भी ध्यान दे रहे है। वह जेई व एईएस जैसे संचारी रोगों की रोकथाम के प्रति गम्भीर है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कोरोना के साथ साथ संचारी रोगों के नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था करने का निर्देश दिया। योगी सरकार ने पिछले तीन वर्षों में संचारी बीमारी पर नियंत्रण के अभूतपूर्व कार्य किये है।

जेई व एईएस के नियंत्रण में बड़ी सफलता मिली है। इस बार भी समय रहते सभी संभव प्रयास किये जायेंगे। इस वर्ष भी संचारी रोग नियंत्रण अभियान तेजी प्रदान करते हुए संचालित किया जाएगा। इसके लिए व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इन रोगों के उपचार व नियंत्रण के लिए प्रशिक्षण भी आवश्यक है। सभी जनपदों में स्वास्थ्य सुविधाओं को इसके अनुरूप मजबूत किया जाएगा। इंसेफ्लाइटिस से प्रभावित जनपदों में उपचार की व्यवस्था सीएचसी,पीएचसी और जिला चिकित्सालयों पर की जाएगी। शौचालयों का निर्माण व उनकी साफ सफाई की भी व्यवस्था होगी। मातृ एवं नवजात शिशु की देखभाल,पोषण व उपचार में किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

वन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार के घर के आस पास सहजन का पौधा रोपित करने के लिए लोगों को प्रेरित करेगा। इससे कुपोषण की समस्या का समाधान होगा। मुख्यमंत्री ने उचित कहा कि जेई व ए ईएस वेक्टर जनित रोग हैं। इनकी रोकथाम के लिए विशेष स्वच्छता आवश्यक है। इसके लिये भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे सैनिटाइजेशन से इन संचारी रोगों के नियंत्रण में भी सहायता मिलेगी। शुद्ध पेयजल और ड्रेनेज की व्यवस्था भी ध्यान दिया जाएगा।

जागरूकता अभियान आंगनबाड़ी तथा आशा वर्कर,यूनिसेफ व गांव की निगरानी समिति अन्य संस्थाएं भी मदद करेंगी। स्कूली बच्चों को रोग से बचाव व नियंत्रण के सम्बन्ध में जानकारी दी जाएगी। विशेष जेई टीकाकरण अभियान भी प्रगति है।इस बार अभी तक ग्यारह लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया।प्रदेश के सभी जनपदों में तीन चरणों में वेक्टरजनित एवं अन्य संक्रामक रोगों से बचाव एवं उपचार के सम्बन्ध में विशेष संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है। लाॅकडाउन में भी स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के उपायों साथ इन संचारी रोगों के सम्बन्ध में माॅनीटरिंग की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण की समयबद्ध तैयारी के निर्देश दिए हैं। कोरोना के साथ इन बीमारियों का भी मुकाबला करना होगा। सभी सम्बन्धित विभागों इन संचारी रोगों के सम्बन्ध में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here