गुजरात के नडियाद में PPE सूट पहन कर एक सलून में काटे जाते हे बाल

ब्यूरो चीफ, गुजरात, टोटल समाचार

गुजरात। कोरोना महामारी ने हमारे जीने के तरीकों पर काफी असर डाला हे। माना जाता हे की लोकडाउन खुलने के बाद भी ये असर लम्बे वक्त तक हमारे जीवन पर रहेगा। इसकी वजह से अब लोगों का काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं। इस समय लोगों को अपने बाल और दाढ़ी कटवाने में हो रही है दिक्कत।कोरोना का फैलने का डर सैलून में बहुत ज्यादा होता हैं।   इसी लिेये गुजरात मेे इससे निजात पाने के लिय गुजरात के नडियाद में एक नायाब तरिको ढूंढ़ निकाला हैं।  कोरोना के संक्रमण को फैलने से बचने के लिए यहाँ का एक सलून के कर्मचारी अपने यहाँ आने वाले ग्राहकों के बाल PPE सूट पहन कर ही काट रहे हे।

गुजरात का नडियाद ऑरेंज जोन में होने के चलते यहाँ पर सलून वगैरह को खोलने की छूट मिली हुई हे। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से ऐतिहात बरतना भी जरुरी हे। लेकिन यहाँ के लोगो ने इस महामारी के साथ जीना सिख रहे हे। क्योकि जान भी जरुरी हे और जहान भी। इसी लिए यहाँ के एक हेयर सलून  मालिक ने अपने  यहाँ आने वाले ग्राहकों और कर्मचारीयों दोनों की सुरक्षा के लिए एक नायाब तरीका अपनाया हैं।

PPE सूट जो की फ़िलहाल डॉक्टर्स कोरोना मरीज के इलाज के वक्त अपनी सुरक्षा के लिए पहनते हैं। वही PPE सूट इस सैलून के कर्मचारी भी पहन कर ग्राहकों के बाल काट रहे हैं। यहाँ आने वाले ग्राहकों को पहले तो अच्छी तरह से सेनिटाइस किया जाता हे।  हाथ सेनिटाइज़र से साफ़ करवाए जाते हैं फिर  कुर्सी पर बिठाने से पहले पैरो में मोज़े डिस्पोसेबल शॉक्स पहनाए जाते हे। एक डिस्पोसेबल कपडे से उनका पूरा शरीर भी कवर किया जाता हे ताकि काटे हुए बाल उसी कपडे पर गिरे।

बाल कटजाने के बाद उस शॉक्स और कपडे को डिस्पोस कर दिया जाता हे। और हर नए कस्टमर को एक सेट ही पहनाया जाता हे। उस PPE किट जो की उनके कर्मचारी ने पहनी हे वो भी रोज़ बदली जाती हे।  इस तरह ये सलून अपने ग्राहकों और कर्मचारीयों की सुरक्षा सुनिश्चित कर कोरोना माहमारी के बीच अपना धंधा एक नए तरिके के साथ  चला रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here