डॉ दिलीप अग्निहोत्री
लखनऊ। कोरोना संकट के कारण बहुत कुछ बदलना पड़ा है। इस कारण कुछ समय पहले लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 321 बी वन का चुनाव ऑनलाइन कराया गया था। तब देश में लॉक डाउन था। लायंस कलेंडर के अनुरूप पहली बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक कोरोना बचाव के दिशा निर्देशों का पालन किया गया। इसके साथ ही एक महत्वपूर्ण सामाजिक सन्देश भी दिया गया। क्लब ऑफिसर स्कूलिंग आयोजन को गुरुकुल का नाम दिया गया। इस कारण भी समाज सेवा का दायित्व बढ़ जाता है। क्लब ने इसका अनुसरण किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कमल शेखर ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में भी लायन क्लब के सदस्यों ने सेवा कार्यों की मिसाल कायम की है। कठिनाइयों के बाद भी सदस्यों के सेवा भाव व उत्साह में कोई कमी नहीं रही। सभी में चुनौतियों के मुकाबले का जज्बा भी दिखाई दिया। इस अवसर पर निवर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ मनोज रुहेला,बीएन चौधरी, लालजी वर्मा,एच.एन सिंह,विशाल दीक्षित ने भी विचार व्यक्त किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here