डॉ दिलीप अग्निहोत्री

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में संचारी रोगों की समस्या पिछले चार दशकों से रही है। गोरखपुर के सांसद के रूप में योगी आदित्यनाथ बड़ी भावुकता के साथ लोकसभा में यह मसला उठाते थे। सांसद की क्षमता में जितना संभव था वह यहां के लोगों की समस्या दूर करने का प्रयास भी करते थे। लेकिन पिछली सरकारों ने इसकी रोकथाम के कारगर प्रयास नहीं किये। योगी आदित्यनाथ पिछले तीन वर्षों से इस दिशा में व्यापक कार्य कर रहे है। इसमें टीकाकरण, स्वच्छता, शुद्ध पेयजल चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार,बचाव हेतु जागरूकता अभियान आदि शामिल है। इसके सकारात्मक परिणाम भी हुए है। दो हजार सोलह सत्रह में संचारी रोगों से छह सौ लोगों की मौत हुई थी। गत वर्ष यह संख्या सवा सौ थी। योगी इस बीमारी को पूरी तरह समाप्त करने के प्रति कटिबद्ध है। कोरोना से बचाव व इलाज के साथ साथ उन्होंने इस ओर भी ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में बीमारी की संभावना अधिक होती है। संचारी रोग लापरवाही के चलते किसी को भी हो सकते हैं। इसे सावधानी से रोका जा सकता है। योगी ने कहा कि प्रदेश के अंदर इंसेफेलाइटिस को रोकने का बड़े स्तर पर काम किया गया। अब मलेरिया,डेंगू व संचारी रोगों को रोकने के लिए फिर अभियान चलाया जा रहा है। विभागों के समन्वय के साथ अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसको रोकने में कोई कसर छोड़ी नहीं जाएगी। योगी आदित्यनाथ में आज संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कोरोना के साथ ही संचारी रोग से भी डटकर मुकाबला किया जा रहा है। इसमें सभी लोगों का सहयोग आवश्यक है। कोरोना व संचारी रोगों में बचाव का बहुत महत्व है। इसके दृष्टिगत लोगों को दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए। अनलॉक को हल्के में लेना अनुचित है।

योगी ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यो को सराहनीय बताया। उनके सहयोग से यूपी जैसे बड़ी आबादी वाले राज्य में बहुत बेहतर काम हुआ है। उन्होंने विशेष सफाई दल को हरी झंडी दिखाई। यह सफाई दल पूरे प्रदेश में गांव और मोहल्ले में जाकर सफाई और सैनिटाइजेशन का काम करेगा। गत वर्ष संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए नोडल विभाग बनाये गए थे। संचारी रोग नियंत्रण के लिए किए जा रहे काम का अच्छा परिणाम मिला है। संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान सफलता की तरफ बढ़ रहा है। इस बीमारी से प्रदेश के अड़तीस जिले प्रभावित रहे है। इन सभी में वर्तमान सरकार के प्रयासों से बहुत सुधार हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here