डॉ दिलीप अग्निहोत्री
गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के मास्क जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए महिला प्रभारियों ने भी मोर्चा संभाला है। महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि यह अभियान पूरे गोमती नगर में चलाया जा रहा है। महिला पदाधिकारी इसमें उल्लेखनीय योगदान दे रही है। वह बिना मास्क लगाए सड़क पर घूमने वालों को मास्क भेंट कर रही है। इसके साथ ही वह बिना मास्क या गमछा के घर से बाहर निकलने का कारण भी पूंछ रही है। इससे लोगों को मास्क जागरूकता के साथ सबक भी मिल रहा है। महिला समिति प्रभारी नीलम मिश्रा और उनकी सहयोगियों के इस अभियान से लोग प्रभावित हो रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here