डॉ दिलीप अग्निहोत्री

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश को परम वैभव के पद पर पहुंचाने हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। इसके दृष्टिगत हजारों की संख्या में सामाजिक सांस्कृतिक सेवा प्रकल्प संचालित किए गए है। इनका विस्तार सुदूर ग्रामीण व वनवासी क्षेत्रों तक है। इस क्रम में भूमि सुपोषण अभियान को भी शामिल किया गया है।वर्ष प्रतिपदा के दिन से यह भूमि सुपोषण अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत जैविक खाद के द्वारा प्राकृतिक खेती की जाए इसके लिए समाज को जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत के सह प्रांत संघचालक सुनीत खरे ने विश्व संवाद केंद्र जियामऊ में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।

उन्होंने कहा कि समाज वर्ष प्रतिपदा के दिन को ही सृष्टि की उत्पत्ति का दिवस मानता है धरती माता की भी उत्पत्ति इसी दिन ही हुई। इसलिए इस दिन संघ के स्वयंसेवक धरती माता का पूजन करके समाज को जागरूक करेंगे। सह प्रांत संघ चालक ने बताया कि भूमि में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी दूर हो इसके लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रांत के सभी जिलों में होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here