आजमगढ़: प्रियंका गांधी पहुंची चेक पोस्ट, चुनावी सभा को संबोधित करते हुए,विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर बरसी

0
145

आजमगढ़: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी बुधवार को रानी की सराय स्थित शंकरपुर चेक पोस्ट के मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अपनी उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही । कहा कि योगी मोदी बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्लाह है। अखिलेश का नाम लिए बिना संकेत किया। कहा कि जनता समस्याओं से कराह रही लेकिन इन्हें कोई लेना देना नही है।
उन्होंने कहा महंगाई किसी जाति। धर्म को पूछ कर नहीं आती। फिर यह नेता जाति धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं। छुट्टा जानवर जब किसी का खेत चर गये तो पूछा क्या कि किस जाति का खेत है। हिन्दू का है या मुसलमान का।अगर विकास होगा तो किसी एक जाति धर्म का नहीं होगा सबका सबका होगा। सच्चाई तो यह है कि सभी पार्टियां एक ही बिसात पर लड़ रही हैं। जनता भोली भाली है। चुनाव के समय इनसे जाति धर्म की बात करो। सत्ता में आ जाओगे। इनसे विकास की बात करने की जरूरत नहीं है। लोकतंत्र में सत्ता पब्लिक की होती है नेता इसे उधार में लेता है। बहुजन समाजवादी पार्टी समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार 5 साल तक क्या किया। मोदी तो मंच पर खड़े होकर इतना तक नहीं जानते कि छुट्टा पशु खेत चर रहे हैं। आजकल वह विश्व गुरु बन गये है। उत्तर प्रदेश में किसान परेशान है। योगी आदित्यनाथ ने चुनाव के समय वादा किया था 70 लाख लोगों को रोजगार देंगे आज वह रोजगार की बात नहीं करते हैं। जब कोई पूछता है तो कहते हैं कि हमने चार लाख आवेदन खोल दिए हैं। जबकि 5 सालों में 12 लाख पद अभी खाली हैं। आज जनता समस्याओं से परेशान है। ये पार्टीया आप का वोट लेकर जाति धर्म के नाम पर लडा कर शासन कर रही है। आप कब अपने वोट की ताकत पहचानेगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here