सुनील चौधरी, फरीदाबाद।

एक दिन पहले प्रेमिका की बेरहम से पीट पीट कर हत्या करने के आरोपी ने आज जिला अदालत की छठी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। मामला फरीदाबाद का है। हालांकि घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जया गया लेकिन उसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पुलिस अब इस मामले में न्यायिक जांच की बात का रही है।

 

यह तस्वीर उस वक्त की है जब महेंद्र नाम के युवक ने अदालत की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। दरअसल महेंद्र को अपनी प्रेमिका रोशनी की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर फरीदाबाद जिला अदालत में पेश करने के लिए लाया गया था। महेंद्र ने मौका देखते ही पुलिस गिरफ्त से छूटते हुए छठी मंजिल से छलांग लगा दी। इतनी ऊंचाई से कूदने की वजह से महेंद्र को काफी चोटें आई थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

 

पुलिस कस्टडी में महेंद्र ने पुलिस को रोशनी की हत्या के पीछे की वजह भी बताई। महेंद्र ने बताया कि रोशनी कुछ महीनों से उससे बात नहीं कर रही थी। इसी बात से वह गुस्सा था और उसने बहाने से रोशनी को अपने घर बुलाया और उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद शोर सुनकर पड़ोसी इकट्ठे टोल गए तो वह रोशनी को घर से निकाल कर सुनसान जगह पर ले गया और उस पर ताबड़तोड़ वार किए जिसमे रोशनी बुरी तरह घायल हो गई थी। पूरी रात रोशनी गंभीर रूप से घायल हालत में वहीं पड़ी रही। सुबह किसी राहगीर की मदद से उसने अपने भाई को फोन कर बुलाया और अपनी हालत के जिम्मेदार महेंद्र को बताया था, जिसके बाद पुलिस ने महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here