गोमती नगर जन कल्याण महासमिति ने समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। इस तथ्य का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी उल्लेख किया। वह महासमिति के स्थापना उत्सव समारोह में सहभागी हुए। राजनाथ सिंह ने कहा कि महासमिति का लखनऊ के विकास व सेवा कार्यों में लगातार सहयोग मिलता है। यह बहुत ही सक्रिय महासमिति है।बृजेश पाठक ने कहा कि बिना जन प्रतिनिधि हुए भी जन सेवा करने का महासमिति सदस्यों ने उदाहरण प्रस्तुत किया है। कोरोना संकट के बाद दो वर्ष बाद उत्साह के साथ उत्सव आयोजित किया गया था। कोरोना संकट के दौरान दो वर्षों तक महासमिति ने इसका स्वरूप बदल दिया था। तब इसे कोरोना योद्धा सम्मान के रूप में आयोजित किया गया था। उसमें संख्या भी सीमित रहती थी। दो वर्षों के बाद पुनः पुराने स्वरूप में इसका आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोग सम्मलित हुए। गोमती नगर के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों की कल्याण समितियों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था।

CMS ऑडिटोरियम गोमती नगर विस्तार में गोमती नगर जन कल्याण महासमिति का वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। इसमें राजनाथ सिंह,बृजेश पाठक के अलावा आशुतोष टंडन विधायक पूर्वी,संयुक्ता भाटिया मेयर लखनऊ,योगेश शुक्ला विधायक बीकेटी, अमरीश रावत विधायक मोहनलालगंज,रामचंद्र प्रधान, एमएलसी,पवन सिंह चौहान एमएलसी, दिवाकर त्रिपाठी सांसद प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में लोग सम्मलित हुए। कार्यक्रम में महासमिति स्मारिका का विमोचन रक्षा मंत्री उपमुखमंत्री द्वारा एवं विधायक गण एमएलसी गण एवं अन्य सदस्य गणों द्वारा किया गया। महासमिति की कई महिलाओं द्वारा एवं कॉलेज की बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके लिए सभी सम्मानित महिलाओं एवं बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। महासमिति के अध्यक्ष प्रो डॉ बीएन सिंह एवं महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ल द्वारा रक्षा मंत्री एवं बृजेश पाठक को महासमिति का मांग पत्र सौंपा गया।

रक्षा मंत्री जी ने आश्वासन दिया है कि इन सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा l इस कार्यक्रम में कई विशिष्ट लोगों का सम्मान भी किया गया। कर्नल ए एन पाण्डेय, आलोक मिश्रा,राम कृष्ण यादव, रामदयाल मौर्या,केके मौर्य,शिव सेवक उपाध्याय राकेश त्यागी पशुपति पाण्डेय,नंदनी मिश्रा,अजय तिवारी मनोज कुमार मिश्रा नगीना प्रसाद,बी एल तिवारी, श्याम उपाध्याय,विनोद तिवारी,कांति शर्मा, लक्ष्मी धामी,सुंदरम दुबे,अनामिका,मोनिका कुमारी,राम जी तिवारी,सुमित सिंह एवं सभी वार्ड प्रभारी,खंड प्रभारी सभी उप खंड समितियों के अध्यक्ष, सचिव,कोषाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त हाई कोर्ट जज,सेवानिवृत्त आईएएस सेवानिवृत्त पीसीएस,सेवानिवृत्त सेना के अधिकारी सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी एवं गोमती नगर के सम्मानित नागरिक गण एवम् पार्षद गण सम्मिलित रहे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here