भूमिका , संवाददाता, गुजरात

गुजरात में गांधीनगर की एक अदालत ने हाल में तीन साल की एक बच्ची का अपहरण कर उससे दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर देने वाले एक वहशी को आज आजीवन कैद की सज़ा सुनायी। अभियोजन पक्ष के अनुसार अभियुक्त विजय ठाकोर ने दो अन्य बच्चियों के साथ भी दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है हालांकि उन दोनो की हत्या नहीं की गयी थी। इन मामलों की सुनवाई भी अलग से चल रही है।

पुलिस ने पोस्को क़ानून के तहत दर्ज दुष्कर्म और हत्या के उक्त मामले में मात्र करीब आठ दिन में ही 15 नवंबर को आरोप पत्र दायर कर दिया था। विजय को मामले की पड़ताल के बाद पकड़ भी लिया गया था। गांधीनगर जिला एवं सत्र अदालत ने विजय को अंतिम सांस तक जेल में रहने की सज़ा घटना सामने आने से महज 24 दिनों में सुना दी। घटना के 8 दिन में चार्जशीट,और अदालत में केस जाने के बाद 14 दिन में सुनवाई और १५ वे दिन सजा का ऐलान हो गया जो अपने आप में एक कीर्तिमान है ।अभियोजन पक्ष ने हालांकि फांसी की सज़ा की मांग की थी। अश्लील विडीओ देखने के आदी विजय ने दिवाली के आस पास तीन लड़कियों से दुष्कर्म किया था। इनमे से एक तीन साल की बच्ची का उसने सांतेज में सात नवंबर को अपहरण किया था और फिर दुष्कर्म के बाद उसकी जान ले ली थी

गांधीनगर अदालत ने इस केस के लिए स्पेशल पोस्को कोर्ट की रचना की थी आज जो फैसला सुनाया है वो बहुत ही अच्छा है और हम उसका स्वागत करते है इस मामले में गाण्डीनगर एसपी मयूरचावडा और गांधीनगर पुलिस ने शुरुआत से ही काफी मेहनत कर अच्छा इन्वेस्टीगेशन किया है और उसीके चलते ये सजा हुई है और पांच और शिकायत करता ने भी बखूभी गवाही दी , ८ दिन में चार्ज शीट दाखिल हुई और १४ दिनों में अदालती करवाई हुई जिसमे रेप मर्डर मांमले में हमने फ़ासी की सजा मानगी थी मगर आजीवन कैद की सजा सुनाई है

मामले की सुनवाई गांधीनगर फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई। महज 8 दिनों में गांधीनगर पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले को रेयरेस्ट ऑफ द रेयर कहा। मजबूत सबूतों के आधार पर कड़ी सजा की अपील की गई थी। आरोपी विजय ठाकोर पर तीन बच्चियों से दुष्कर्म का आरोप है।रांचरणा गांव की सीमा से एक पांच साल की बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद अगले ही दिन खात्रज चौक से एक तीन वर्षीय बच्ची के अपहरण के बाद उसके साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया गया था। बच्ची का शव एक नाले से बरामद हुआ था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने गांधीनगर के पास स्थित एक गांव में करीब 10 दिन पहले भी एक पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किए जाने की बात कुबूल की है। गांधीनगर पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुटी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here