शानदार पहल: प्लास्टिक को नो कहने इस नगर निगम की महिलाओं ने बनाया अपना बर्तन बैंक

संक्षेप:

  • नगर पालिक निगम भिलाई, बर्तन बैंक बनाने वाला संभाग का पहला और अंबिकापुर के बाद प्रदेश का दूसरा निगम बन गया है.
  • निगम प्रशासन ने शासन के आदेश पर प्लास्टिक और डिस्पोजल के गिलास, कटोरी, चम्मच मुक्त शहर बनाने की दिशा में पहल की है.
  • वार्ड-31 दुर्गा मंदिर खुर्सीपार में बर्तन बैंक स्थापित कर लोगों को प्लास्टिक और डिस्पोजल गिलास के बजाय बर्तन का इस्तेमाल करने का आग्रह किया है.

 

भिलाई: नगर पालिक निगम भिलाई, बर्तन बैंक बनाने वाला संभाग का पहला और अंबिकापुर के बाद प्रदेश का दूसरा निगम बन गया है। निगम प्रशासन ने शासन के आदेश पर प्लास्टिक और डिस्पोजल के गिलास, कटोरी, चम्मच मुक्त शहर बनाने की दिशा में पहल की है। वार्ड-31 दुर्गा मंदिर खुर्सीपार में बर्तन बैंक स्थापित कर लोगों को प्लास्टिक और डिस्पोजल गिलास के बजाय बर्तन का इस्तेमाल करने का आग्रह किया है। गुरुवार को महापौर व विधायक देवेन्द्र यादव ने वार्ड-31 दुर्गा मंदिर जोन-4 के शासकीय स्कूल खुर्सीपार में बर्तन बैंक का शुभारंभ किया। बर्तन बैंक शुरू करने के लिए महिलाओं को बधाई दी।

50 हजार रुपए में खरीदे बर्तन

महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़क1 स्वावलंबी बनाने के लिए वार्ड स्तर पर महिला स्व सहायता समूह का गठन किया गया है। 10 महिला स्व सहायता समूह का एक एरिया लेवल फेडरेशन (एएलएफ) बनाया गया है। एएलएफ को आवर्ती निधि से 50 हजार रुपए का अनुदान दिया है। महिलाओं ने इसी राशि से 50 नग स्टील की थाली, 50 चम्मच, 50 कटोरी, 50 बाल्टी, गैस चूल्हा, कढ़ाई सहित अन्य जरूरी सामान से बर्तन बैंक खोला है। महिलाएं इन बर्तनों को किफायती दर पर किराए में लोगों को उपलब्ध कराएंगी। इससे जो राशि प्राप्त होगी उसे समूह के बचत खाते में जमा किया जाएगा।

शासन ने 1साल पहले दिया था आदेश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय निकायों को पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक, डिस्पोजल गिलास, पानी पाउच और पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री के आदेश के मुताबिक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव अलरमेल मंगई डी ने सभी निकायों को आदेश जारी कर बर्तन बैंक स्थापित करने के निर्देश दिए थे। आदेश के मुताबिक निगम प्रशासन ने महिला स्व सहायता समूह के सहयोग से बर्तन बैंक की स्थापना किया। संभवत: अब तक प्रदेश के 13 नगर पालिक निगम में से किसी ने इस तरह की पहल नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here