उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल लगभग समाप्त होने को है इसी क्रम में राजनीतिक पार्टियां अपना-अपना ज़ोर आजमाने में पूरी तरह से लगी हुई है। कोविड-19 नया वेरिएंट ओमिक्रोन भी दस्तक दे चुका है। जिससे लोगों में काफी भय भी है। बावजूद इसके राजनीतिक पार्टिया पूरी तरह से लगी हुई है। इसी क्रम में आज आजमगढ़ के समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा से विधायक दुर्गा प्रसाद यादव जनाक्रोश रैली निकाली जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यकर्ताओं का उत्साह के सामने बारिश भी फीकी पड़ गई। लोगों ने जगह-जगह पर उनका स्वागत भी किया। वही आईटीआई मैदान से करीब 4 किलोमीटर की जन आक्रोश पद यात्रा में सदर वर्तमान विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने अपना दम दिखाया 8 बार विधायक करीब 40 साल से सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने आक्रोश रैली निकालकर विपक्षी पार्टियों में खलबली मचा दी है। दुर्गा प्रसाद यादव ने वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग जुमला बाजी करते हैं। उन्होंने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा दिया था। लेकिन उत्तर प्रदेश में कोई भी बेटियां सुरक्षित नहीं है। रोज बलात्कार अपहरण की घटनाएं हो रही है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।
Home राज्य उत्तर प्रदेश सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने निकाली जनाक्रोश पदयात्रा, हजारों की संख्या...