आजमगढ़ सर्वोदय कॉलेज में दो दिवसीय 30वां जनपदीय रोवर्स रेंजर्स समागम में राज्य विश्वविद्यालय के उपकुलपति ने किया शुभारंभ, मार्चपास्ट से शुरुआत

0
155

हरबंशपुर में सर्वोदय कॉलेज के मैदान में दो दिवसीय 30वां जनपदीय रोवर्स रेंजर्स समागम का शुभारंभ आजमगढ़ के महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रदीप कुमार शर्मा ने किया। उपकुलपति ने झंडारोहण, कर व रंग बिरंगे गुब्बारे तथा सफ़ेद कबूतर उड़ाकर कार्यक्रम की विधिवत शुआत की। समागम में जनपद के 11 कॉलेज के रोवर्स रेंजर्स कैडेट्स अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता की शुरुआत सभी कैडेट्स के अपने अपने कॉलेज के बैनर तले मार्च पास्ट से हुई जिसमें महिला कैडेट्स भी पूरे जोश के साथ कदमताल करती दिखाई दीं। दो दिवसीय समागम में ये कैडेट्स कई प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे। जिसमें लघु नाटक 10 मिनट का वर्तमान समसामयिक विषयों पर आधारित होगा, कैंप फायर लोकगीत, लोकनृत्य आंचलिक की प्रस्तुति होगी। पर्यावरण व हरियाली संरक्षण, विश्वबंधुत्व, राष्ट्रीय एकता, धर्मनिरपेक्ष, आतंकवाद, निशस्त्रीकरण से संबंधित विषय पर निबंध प्रतियोगिता होगी। सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, स्वतंत्रता आंदोलन, संसदीय ज्ञान, सामान्य ज्ञान पर क्विज प्रतियोगिता होगी। सामाजिक कुरीतियों व अंधविश्वासों के विरुद्ध अभियान, वन्य जीवन संरक्षण, जनसंख्या का दबाव, सर्व शिक्षा अभियान, उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, कुष्ठरोग, कुपोषण निवारण अभियान, स्वच्छता एवं पर्यावरण पर पोस्टर प्रतियोगिता होगी। मार्चपास्ट, फायर फाइटिंग के दैरान फर्स्ट एड, पूरे टीम की वर्दी, कैंपिंग को लेकर भी प्रतियोगिता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपकुलपति प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है व संस्था में अनुशासन की भावना आती है। ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here