प्रदेश में बसपा सुप्रीमो मायावती ने चलाया था भयमुक्त शासन, बिना भेदभाव किया विकास कार्य

0
139

आजमगढ़ जिले के माहुल में बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर रहे। सभा को सम्बोधित करते हुए भीम राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 52 प्रतिशत पिछड़े वर्ग को अधिकार देने का कार्य बसपा ने किया है। बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो कि सर्ब जन हिताय व सर्वजन हिताय के तहत बिना भेदभाव के प्रदेश में चार बार भयमुक्त समाज का शासन चलाया। आज प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।

प्रदेश सरकार से तंग है दलित
प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि आज प्रदेश का दलित और अल्पसंख्यक वर्ग प्रदेश की वर्तमान सरकार की दमनात्मक नीतियों से तंग आ गया है। प्रदेश की जनता पांचवी बार मायावती को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। भीम राजभर ने आगे कहा कि आज प्रदेश का पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक वर्ग बर्तमान सरकार की दमनात्मक नीतियों से तंग आकर प्रदेश में पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुका है। घड़ी की तीन सूइयों में सबसे छोटी को दलित मझली को जनजाति और छोटी सूई को पिछड़ा समाज बताते हुये कहा कि दलित सेकेंड की सूई की तरह तेज गति से चल रहा और उसके पीछे जनजाति और सबसे छोटी सूई घंटे की सबसे धीमी गति से चल कर एक साथ आगे बढ़ रही। उपस्थित जनता से बसपा प्रत्याशी शकील अहमद को वोट देने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here